आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान ! जिला अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज नेताओं की शिकायत,
आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान ! जिला अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज नेताओं की शिकायत,
गौरेला पेंड्रा मरवाही। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी नाराजगी सामने आई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में स्थानीय नेता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता की कार्यशैली से नाराज है। ये नाराजगी तब खुलकर सामने आई जब जिलाध्यक्ष ने कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की। नियुक्ति के बाद ही कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। नियुक्ति से नाराज पदाधिकारियों की
शिकायत सीएम भूपेश बघेल से लेकर दिल्ली तक पहुंची। बता दें कि जिला अध्यक्ष की कार्य शैली को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। तो वहीं अब जिला अध्यक्ष की शिकायत का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि पूर्व में भी जिलाध्यक्ष की शिकायत प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से की जा चुकी है जिसमे सीएम ने तत्काल जिला अध्यक्ष को हटाने का निर्देश भी दिया था परंतु आज तक उस आदेश पर अमल नहीं किया गया। अभी तक इसकी वजह खुलकर सामने नही आई है।