महाराष्ट्र में कांग्रेस की महारैली ‘हैं तैयार हम’, होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

नागपुर में कांग्रेस की महारैली ‘हैं तैयार हम’, होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक विशाल रैली के जरिये अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर ‘हैं तैयार हम’ की थीम पर महारैली का आयोजन किया गया है। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे

इस विशाल रैली में छत्तीसगढ़ से कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस की विशाल सभा में कोटा बिलासपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसने प्रमुख रूप से अभय नारायण राय, महेश दुबे, पंकज तिवारी, समीर अहमद तैयब हुसैन नागपुर महाराष्ट्र पहुंच चुके है।